Jabalpur news: हत्या के आरोपी कुख्यात बदमाश अमन चक्रवर्ती की पुलिस ने तोड़ी हेकड़ी, गढ़ा थाना क्षेत्र में निकाला जुलूस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Somnath mishra

Jabalpur news: गढ़ा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश अमन चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर सख्त संदेश दिया है। हत्या के इस मामले में पुलिस ने न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि उसके और उसके साथी की हेकड़ी निकालते हुए इलाके में जुलूस भी निकाला। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले अपराधियों में साफ संदेश गया है कि कानून से कोई ऊपर नहीं है।

घटना 7 दिसंबर की रात की है, जब गढ़ा थाना इलाके के शक्ति नगर चौपाटी पर चाइनीज ठेला लगाने वाले दुकानदार मोनू चक्रवर्ती पर जानलेवा हमला किया गया। बताया गया कि सेठीनगर निवासी अमन चक्रवर्ती अपने साथी आकाश रजक, नंदू उर्फ सागर तिवारी, रोहित झारिया, ताशु यादव और कुछ नाबालिगों के साथ वहां पहुंचा था। पहले ठेले पर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि अमन ने चाकू निकालकर मोनू पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन चक्रवर्ती और उसके साथी आकाश रजक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी पुलिस की मौजूदगी में “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारे बाप है” जैसे नारे लगाते हुए चलते नजर आए। यह जुलूस अपराधियों के मन में डर और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने के उद्देश्य से निकाला गया।

गढ़ा पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों और नाबालिगों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी और अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सख्ती की सराहना की है।

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Ambikapur Navratri Celebration: अंबिकापुर में नवरात्रि की धूम

Ambikapur Navratri Celebration: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में नवरात्रि के पहले दिन

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें. read also: Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल