Israel US Iran War : इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते नेपाल में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी पैदा हो गई है। इससे लोगों को आसानी से पेट्रोल डीजल नहीं मिल पा रहा है। इस संकट का तात्कालिक हल निकालने के लिए नेपाल सरकार ने कैबिनेट ने हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

Israel US Iran War : इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते नेपाल में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी पैदा हो गई है। इससे लोगों को आसानी से पेट्रोल डीजल नहीं मिल पा रहा है। इस संकट का तात्कालिक हल निकालने के लिए नेपाल सरकार ने कैबिनेट ने हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। ताकि काफी हद तक पेट्रोल-डीजल की कमी को नियंत्रित किया जा सके।
Israel US Iran War : नेपाल के प्रधानमंत्री ने दिया निर्देश
Israel US Iran War : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पेट्रोलियम की किल्लतों पर बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कमी से निपटने के लिए हफ्ते में 2 दिन की छुट्टी की घोषणा की। ताकि पेट्रोल और डीजल की खपत को कुछ हद तक कम किया जा सके। बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी हो गई है और कीमतें भी आसमान छू रही हैं। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी रखने से ऐसे हालात पैदा हुए हैं, क्योंकि होर्मुज मार्ग से दुनिया के 20-25 फीसदी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई होती है।
read more : Iran US War : ईरान ने कहा-“विफल रहा F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने का अमेरिकी दावा, गिराये गए कई विमान

