Iran Threat to US Israel Officials: तेहरान से सामने आए ताजा बयान में ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपना रुख और सख्त कर लिया है। संघर्ष के एक महीना पूरा होने पर ईरान के संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फघरी ने कहा कि अब दोनों देशों के सैन्य और राजनीतिक अधिकारियों के निजी आवास भी निशाने पर रहेंगे।
Iran Threat to US Israel Officials: ईरानी नागरिकों के घरों पर हमले का आरोप
ईरान का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई शहरों में नागरिकों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है। प्रवक्ता के अनुसार, ऐसे हमलों के जवाब में अब संबंधित अधिकारियों के निजी ठिकानों को भी ‘वैध लक्ष्य’ माना जाएगा।
Iran Threat to US Israel Officials: जमीनी हमले पर अमेरिका को सख्त चेतावनी
ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने जमीनी हमला करने की कोशिश की, तो अमेरिकी सैनिकों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं।
Iran Threat to US Israel Officials: शांति वार्ता पर उठाए सवाल
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलीबाफ ने अमेरिका और इजरायल की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांति वार्ता केवल दिखावा है। उनके मुताबिक, एक ओर बातचीत की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में सैन्य तैनाती लगातार बढ़ाई जा रही है।
Iran Threat to US Israel Officials: विश्वविद्यालयों को भी बनाया गया निशाना
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने पहली बार शैक्षणिक संस्थानों को भी इस संघर्ष में शामिल करते हुए बयान जारी किया है। ईरान ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी और इजरायली विश्वविद्यालयों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।
Iran Threat to US Israel Officials: अमेरिका को अल्टीमेटम, 30 मार्च तक की समयसीमा
IRGC ने अमेरिका को 30 मार्च दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है। इसमें मांग की गई है कि वह ईरानी विश्वविद्यालयों पर हुए हमलों की आधिकारिक निंदा करे और इजरायल को ऐसे कदमों से रोके, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे।
read also: Middle East War का 31वां दिन, कुवैत में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, इजराइल-ईरान हमले और तेज





