अटल प्रतिमा का अपमान, ग्राम अवेली में असामाजिक तत्वों की शर्मनाक हरकत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Insult of Atal statue, shameful act of anti-social elements in village Aveli

रिपोर्टर: संजय सिंह सेंगर

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत अवेली से एक अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है। गांव के अटल चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को किसी असामाजिक तत्व ने जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया। घटना के बाद पूरे गांव में गुस्से और आक्रोश का माहौल है।

सुबह दिखी प्रतिमा पर जूतों की माला, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

ग्रामीणों ने जब सुबह प्रतिमा की स्थिति देखी, तो लोगों की भीड़ तुरंत अटल चौक पर जुट गई। तुरंत जालबांधा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम कोतवाल के माध्यम से प्रतिमा से जूतों की माला हटाई गई। इस शर्मनाक घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इलाके में सीसीटीवी व गवाहों की मदद से सुराग तलाशे जा रहे हैं।

कबड्डी टूर्नामेंट के बाद घटी घटना की आशंका

ग्रामीणों ने बताया कि अटल चौक के पास मैदान में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था, जिसका समापन कल देर रात लगभग 2 बजे हुआ। सभी लोग अपने घर लौट गए थे। आशंका है कि यह घटना रात 2 बजे के बाद से लेकर सुबह 4 बजे के बीच हुई है, क्योंकि इसी समय अटल चौक क्षेत्र की लाइट बंद हो गई थी।

विद्युत विभाग का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से कोई कटौती नहीं की गई, जिससे संदेह गहराता है कि जानबूझकर बिजली काटकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

राजनीतिक आक्रोश भी गहराया, आंदोलन की चेतावनी

ग्राम पंचायत अवेली के पूर्व सरपंच और भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि

“मैंने घटना की सूचना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दे दी है। यदि जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो गांव के सभी लोग और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।”

प्रशासन पर सवाल, सुरक्षा पर चिंता

इस घटना ने ग्राम स्तर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ यह राष्ट्रनेता का अपमान है, तो दूसरी ओर गांव की सांप्रदायिक और राजनीतिक शांति के लिए भी खतरा बन सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: मुख्यमंत्री धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

Vanakhandi Mahadev Temple Fair Inauguration: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Kedarnath Temple Opening Date 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

Kedarnath Temple Opening Date 2026: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम

Uttarkashi Block Pramukh Organization Meeting: उत्तरकाशी में क्षेत्र पंचायत प्रमुख संगठन की बैठक

Uttarkashi Block Pramukh Organization Meeting: उत्तरकाशी जनपद में आज प्रमुख (क्षेत्र पंचायत)

Mussoorie Blanket Distribution on Shivratri: 200 जरूरतमंदों को वितरित किए गए गर्म कंबल

Mussoorie Blanket Distribution on Shivratri: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मसूरी में

Srinivas Posti Demise: बद्री-केदार मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती का निधन

Srinivas Posti Demise: रुद्रप्रयाग से एक बेहद दुःखद समाचार सामने आया है।

Madhya Pradesh : अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्वालियर जिले का डबरा

Gorakhpur : बाबा पीतेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गोरखपुर जनपद

Kunjha Hindu Conference: विकासनगर के कुंजा में 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में हिंदू समाज की एकता और स्वाभिमान

Pauri BDC Meeting Controversy: पौड़ी में बीडीसी बैठक में हंगामा

Pauri BDC Meeting Controversy: अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के सदस्य पौड़ी