Indore news: रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, मुंबई से दो और आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Devendra Jaiswal

Indore news: इंदौर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। फरारी काट रहे इस गिरोह के दो और सदस्यों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों पर व्यापारियों से करीब एक करोड़ 69 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने सुनियोजित तरीके से व्यापारियों को अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने खुद को भरोसेमंद ब्रोकर बताते हुए इंदौर के कपड़ा व्यापारियों से संपर्क किया और राज्य से बाहर की नामी फर्मों के नाम पर बड़े ऑर्डर दिलाने का झांसा दिया। इसके साथ ही 30 से 45 दिनों के भीतर भुगतान करने का भरोसा दिलाया गया।

भरोसे में आकर व्यापारियों ने उधारी में करोड़ों रुपये का रेडीमेड कपड़ा माल बाहरी फर्मों के नाम भेज दिया। बाद में पता चला कि जिन फर्मों के नाम पर माल भेजा गया, वे या तो फर्जी थीं या भुगतान करने की कोई मंशा नहीं थी। कई मामलों में आरोपियों ने सुरक्षा के नाम पर चेक भी दिए, जो समय आने पर बाउंस हो गए।

क्राइम ब्रांच इससे पहले इस मामले में आरोपी किरीट जडेजा को गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को मुंबई से दबोच लिया। फिलहाल क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Ambikapur Navratri Celebration: अंबिकापुर में नवरात्रि की धूम

Ambikapur Navratri Celebration: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में नवरात्रि के पहले दिन

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. चैत्र नवरात्रि आज से

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन