,

बागेश्वर धाम में बनेगा हिंदुस्तान का पहला हिंदू ग्राम, सियासत गरमाई

India's first Hindu village will be built in Bageshwar Dham, politics heats up

छतरपुर। हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने इस सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा लिया है। उन्होंने छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में हिंदुस्तान का पहला हिंदू ग्राम बसाने की आधारशिला रखी है। इस परियोजना का भूमिपूजन विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार और कन्या पूजन के साथ किया गया। यह हिंदू ग्राम अगले दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा।

क्या होगा खास इस हिंदू ग्राम में?

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदू राज्य, हिंदू जिले, हिंदू ग्राम और हिंदू घरों की जरूरत है। इसी दिशा में पहला कदम बढ़ाते हुए बागेश्वर धाम में इस गांव का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक हजार परिवारों के लिए घर बनाए जाएंगे। बागेश्वर धाम जनसेवा समिति इस गांव के लिए सनातन धर्म प्रेमियों को जमीन उपलब्ध कराएगी और यहां भवनों का निर्माण किया जाएगा।

हिंदू ग्राम के नियम और शर्तें

  1. यह हिंदू ग्राम पूरी तरह से हिंदू समाज के लिए होगा, हालांकि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले अन्य लोग इसमें प्रवेश कर सकते हैं।
  2. गांव में मकानों की खरीद-फरोख्त पर रोक रहेगी, जिससे कोई बाहरी व्यक्ति या धर्म विरोधी ताकत इसे खरीद न सके।
  3. यहां रहने वाले लोगों को अनुबंध के तहत मकान दिए जाएंगे, लेकिन उनके पास इसे बेचने का अधिकार नहीं होगा।
  4. हिंदू संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने के लिए विशेष नियम बनाए जाएंगे।

बागेश्वर धाम में भूमिपूजन के बाद राजनीतिक विवाद शुरू

बागेश्वर धाम में हिंदू ग्राम के निर्माण की खबर फैलते ही यह मुद्दा राजनीतिक रंग लेने लगा है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज़ ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या यह संविधान सम्मत है? क्या भारत का संविधान इस बात की अनुमति देता है कि किसी समुदाय विशेष को किसी क्षेत्र में प्रवेश न दिया जाए?” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के कदम देश की धर्मनिरपेक्षता पर सवाल खड़े करते हैं।

वहीं, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के विरोध पर पलटवार करते हुए कहा, “कांग्रेस हिंदू ग्राम की परिकल्पना को समझने में नाकाम रही है। यह हिंदू संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

कट्टर हिंदू अभियान की तैयारी

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इससे पहले भी हिंदू राष्ट्र की स्थापना को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने घोषणा की थी कि हिंदू राष्ट्र बनाने से पहले हर घर और गांव में कट्टर हिंदू बनाने की मुहिम चलाई जाएगी। उनका कहना है, “जहां बारिश नहीं होती, वहां की फसलें खराब हो जाती हैं और जहां सनातन के संस्कार नहीं होते, वहां की नस्लें खराब हो जाती हैं। हम कट्टर हिंदू बनाने का काम करेंगे।”

क्या यह कदम संविधान के अनुरूप है?

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्मों को समान अधिकार दिए गए हैं। ऐसे में हिंदू ग्राम और कट्टर हिंदू जैसे अभियानों की वैधता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले पर सरकार और न्यायपालिका का क्या रुख रहेगा। फिलहाल, इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और आने वाले दिनों में इस पर और विवाद बढ़ सकता है। भोपाल से आकाश सेन के साथ सुजीत लांजेवाल की रिपोर्ट स्वदेश न्यूज।

आज का राशिफल 5 अप्रैल 2025: सभी 12 राशियों का हाल जानें

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…