चीन में नए वायरस एचएमपीवी को लेकर भारत सरकार ने जारी की गाइडलाइन्स

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली। चीन में तेजी से फैल रहे नए सांस संबंधी वायरस ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर भारत में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस वायरस के बढ़ते मामलों ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। इसे सांस की गंभीर समस्याओं का कारण बताया जा रहा है, जिसके लिए फिलहाल कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। दिल्ली सरकार ने इस खतरे को भांपते हुए आवश्यक गाइडलाइन्स जारी की हैं। चीन में फैले एचएमपीवी वायरस को लेकर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख डॉ. वंदना बग्गा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया है। अस्पतालों को आईएलआई (इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण) और एसएआरआई (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) के मामलों पर नजर रखने और इन्हें आईएचआईपी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये रहे जरूरी दिशा-निर्देश

आइसोलेशन पर फोकस: संदिग्ध मामलों को आइसोलेशन में रखा जाएगा और सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा। दवाओं की उपलब्धता: अस्पतालों में पैरासिटामोल, एंटीहिस्टामाइन, ब्रोन्कोडायलेटर्स, कफ सिरप, और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

डॉक्यूमेंटेशन अनिवार्य: एसएआरआई और लैब में पुष्टि किए गए मामलों का सही रिकॉर्ड रखा जाएगा, ताकि वायरस पर निगरानी हो सके। वर्तमान स्थिति आईडीएसपी, एनसीडीसी और डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक सांस की बीमारियों में कोई विशेष वृद्धि नहीं देखी गई है। हालांकि, चीन में बढ़ते एचएमपीवी मामलों को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि यह तैयारी संभावित खतरे से निपटने के लिए की जा रही है। सरकार ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी तरह के श्वसन संक्रमण के लक्षण महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम

भोपाल | स्वदेश न्यूज़ | 15 मार्च 2026मध्यप्रदेश में मौसम एक बार

15 मार्च 2026 का राशिफल

♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन