,

Ind vs Nz 2nd Test: न्यूजीलैंड ने जीती ऐतिहासिक सीरीज, भारत का विजयरथ भी रोका

Ind vs Nz 2nd Test

न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 113 रन से जीत लिया है। तीन दिन के अंदर उन्होंने भारत को हरा दिया है। साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर समाप्त हुई थी। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 103 रन के बढ़त के साथ बैटिंग करने उतरी और अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए। इस तरह उन्हें कुल 358 रन की बढ़त हासिल हुई थी।

जायसवाल ने खेली 77 रन की पारी
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 42 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 25+ का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल 23 रन, विराट कोहली 17 रन, ऋषभ पंत खाता खोले बिना, सरफराज खान नौ रन और रविचंद्रन अश्विन 18 रन बनाकर आउट हुए। आकाश दीप एक रन बना सके और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में मिचेल सैंटनर ने 7 विकेट झटके। ग्लेन फिलिप्स को 2 और साउदी को 01 विकेट मिला था। वहीं, दूसरी पारी में भी सैंटनर ने 6, ग्लेन फिलिप्स को 1 और अजज को 02 विकेट मिले हैं।

वॉशिंगटन की सुंदर गेंदबाजी
मैच के दूसरी पारी में भी वॉशिंगटन ने अपनी सुंदर गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने आज 19 ओवर में 56 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं पहली पारी के 7 विकेट भी उनके नाम हैं। पूरे मैच में उन्होंने 11 विकेट अपने नाम किया। जड़ेजा ने 03 और अश्विन ने 02 विकेट झटके हैं।

न्यूजीलैंड ने भारत का विजयरथ रोका
भारतीय टीम ने 12 साल बाद अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवाई है। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में कोई टेस्ट सीरीज हारी है। भारतीय टीम ने दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। तब से लेकर लगातार 18 टेस्ट सीरीज भारत ने जीता है।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…