Mohit Jain
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से पर्थ में होगा। तीन मैचों की यह सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि इसमें शुभमन गिल पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
विराट और रोहित की वापसी से बढ़ा रोमांच

इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हो रही है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के मैदान पर उतरने से फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। माना जा रहा है कि इस सीरीज में उनका प्रदर्शन भविष्य की रणनीतियों को तय कर सकता है।
मैच टाइम का रखें ध्यान – सुबह 9 बजे से मुकाबला शुरू
तीनों मैच सुबह 9 बजे से शुरू होंगे, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 8:30 बजे होगा।
पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।
शुभमन गिल को पहली बार वनडे में मिली कमान
शुभमन गिल इससे पहले टी20 और टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन वनडे में यह उनका पहला मौका होगा। युवा कप्तान के सामने सीनियर खिलाड़ियों और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी।
रोमांचक होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत
हर बार की तरह भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में इस बार भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बार टीम इंडिया के प्रदर्शन और शुभमन की कप्तानी पर रहेंगी।





