Illegal Sand Mining : सूचना बोर्ड के बावजूद नहीं थम रहा अवैध खनन, मशीनों से जारी रेत उत्खनन
Illegal Sand Mining : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में रेत तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब प्रशासनिक आदेशों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद पुल के आसपास खुलेआम रेत खनन जारी है।हाल ही में प्रशासन द्वारा पुल के आसपास रेत खनन पर रोक लगाने के लिए सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।

Illegal Sand Mining : NH-30 के पास पुल क्षेत्र में खुलेआम नियमों की अनदेखी, कार्रवाई पर उठे सवाल
Illegal Sand Mining : चारामा क्षेत्र में NH-30 के पास पुल के आसपास कई स्थानों पर मशीनों के जरिए रेत खनन किया जा रहा है। सामने आई तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि रेत ठेकेदार प्रशासन के आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे इस अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि पुल और आसपास के ढांचे की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।अब सवाल यह उठ रहा है कि जब स्पष्ट आदेश जारी किए जा चुके हैं, तो उनके पालन में लापरवाही क्यों हो रही है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी।

