Hyderabad news: शक के चलते पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बेटी को बचाने पर आग में धकेला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Hyderabad news: नल्लाकुंटा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शक्की पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। इस दौरान मां को बचाने आई बेटी को भी आरोपी ने आग की लपटों में धकेल दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी वेंकटेश और उसकी पत्नी त्रिवेनी ने प्रेम विवाह किया था। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। शादी के बाद से ही वेंकटेश को पत्नी के चरित्र पर शक रहता था, जिसको लेकर वह अक्सर उसे प्रताड़ित करता था। लगातार झगड़ों से परेशान होकर त्रिवेनी कुछ समय पहले अपने मायके चली गई थी। आरोपी पति ने खुद को बदला हुआ बताते हुए उसे भरोसे में लिया और वापस साथ रहने के लिए राजी कर लिया।

इसके बाद वेंकटेश पत्नी को लेकर हैदराबाद के नल्लाकुंटा क्षेत्र में रहने लगा। कुछ ही दिनों बाद उसने फिर से शक करना शुरू कर दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।24 दिसंबर को हुए झगड़े के दौरान वेंकटेश ने आपा खो दिया और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जब उनकी बेटी मां को बचाने दौड़ी तो आरोपी ने उसे भी आग की ओर धकेल दिया और मौके से फरार हो गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी त्रिवेनी और उसकी बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने त्रिवेनी को मृत घोषित कर दिया। बेटी को मामूली जलने की चोटें आई हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वेंकटेश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह पत्नी पर किया गया लगातार शक और घरेलू विवाद है। मामले की आगे जांच जारी है।

    Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

    Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

    CG: Top 10

    CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

    MP: Top 10

    MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

    Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

    Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

    MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

    MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

    Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

    Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

    Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

    Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

    GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

    अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

    RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

    RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन