लातूर में इंसानियत शर्मसार: पैसे के लालच में लोगों ने तोड़े जिंदा नाग के दांत, अब वन विभाग ने किया एक्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

महाराष्ट्र : लातूर ज़िले के औसा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने चंद पैसों की खातिर एक ज़िंदा नाग के विषदंत (फैंग्स) तोड़ डाले। इस क्रूर हरकत के बाद सांप की हालत गंभीर हो गई। फिलहाल उसका इलाज सर्पमित्र और डॉक्टर की टीम की देखरेख में किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

औसा में दिवाली के मौके पर कुछ लोग दांत निकाले हुए नाग को लेकर भीख मांगते हुए घूम रहे थे। इसी दौरान सर्पमित्रों और वन विभाग की टीम ने छापा मारकर सांप को उनके कब्जे से मुक्त कराया। जांच में पता चला कि नाग के दोनों विषदंत पूरी तरह से तोड़ दिए गए थे।

सर्पमित्र और डॉक्टर की टीम कर रही देखभाल

वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नाग को सुरक्षित बरामद कर इलाज के लिए लातूर लाया गया। वहां सर्पमित्र भीमाशंकर गाढवे और डॉक्टर नेताजी शिंगटे की देखरेख में उसका उपचार जारी है।डॉक्टरों के अनुसार, सांप के प्राकृतिक दांत फिर से उगने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शुरुआती सुधार के संकेत मिल रहे हैं। बताया गया कि उसके नए दांत करीब दो मिलीमीटर तक विकसित हो चुके हैं।

वन विभाग ने की सख्त कार्रवाई

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत नाग या किसी भी विषधर प्रजाति के साथ इस तरह की क्रूरता करना गंभीर अपराध है। वन विभाग ने मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विशेषज्ञों की चेतावनी

सर्पमित्रों ने कहा कि “सांप के दांत तोड़ना केवल अमानवीय ही नहीं बल्कि कानूनी अपराध भी है। ऐसा करने से सांप का जीवन खतरे में पड़ जाता है और पारिस्थितिक संतुलन भी बिगड़ता है।”इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कुछ रुपए के लिए हम अपनी इंसानियत खो रहे हैं?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में