Mohit Jain
HR News 21-01-2026:
6 हत्याएं करने वाले साइको किलर का एक ही पैटर्न
फरीदाबाद में सामने आया कि आरोपी पहले जान-पहचान बनाकर लड़कियों से छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या कर शव को नहर में फेंक देता था। पुलिस ने पूरे पैटर्न का खुलासा किया है।
सिरसा आला बाबा सॉन्ग पर विवाद
सिरसा हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर ने सफाई दी है कि उनका गाना किसी व्यक्ति विशेष पर आधारित नहीं है। उन्होंने खुद को सिंगर मासूम शर्मा का करीबी बताया।
हरियाणा BJP अध्यक्ष–सिंगर केस की क्लोजर रिपोर्ट
हरियाणा में सामने आई क्लोजर रिपोर्ट के मुताबिक कसौली में रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। उसकी सहेली भी अपने बयान से मुकर गई।
₹1.20 लाख की सुपारी देकर हत्या
फतेहाबाद में पिता और भाई ने युवक की हत्या करवाई। युवक प्रेमिका से शादी कर अलग रहना चाहता था और हिस्से की मांग कर रहा था, इसी विवाद में उसकी गर्दन कस्सी से कटवाई गई।
किसान ने इच्छामृत्यु कार्यक्रम रखा
सिरसा में खेत का रास्ता न मिलने से परेशान किसान ने इच्छामृत्यु कार्यक्रम की घोषणा की और डीसी को चीफ गेस्ट के रूप में बुलाया। किसान ने बेटे से पुलिस में न जाने की अपील की।
कश्मीरियों को जय श्रीराम बोलने की धमकी का आरोप
यमुनानगर में कश्मीरी युवकों को घेरकर धार्मिक नारे लगाने का दबाव बनाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

MBBS छात्रों का प्रदर्शन
नारनौल में मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्रों ने स्टाफ की कमी और पढ़ाई प्रभावित होने के आरोप लगाते हुए कॉलेज गेट पर जमकर नारेबाजी की।
HR News 21-01-2026: परीक्षाओं में महिलाओं को मंगलसूत्र की अनुमति
हरियाणा सरकार ने महिलाओं को परीक्षाओं में मंगलसूत्र पहनने की अनुमति दी है। वहीं सिख छात्रों को कृपाण ले जाने की छूट दी गई है, हालांकि दोनों पर कुछ शर्तें लागू होंगी।

HR News 21-01-2026: रेप और हत्या केस में फांसी की सजा रद
झज्जर में हाईकोर्ट ने बच्ची के रेप और हत्या के दोषी की फांसी की सजा रद कर दी। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल में फोरेंसिक तथ्य छिपाए गए थे, अब नए सिरे से सुनवाई होगी।

यह खबर भी पढ़ें: CG News 21-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें
रिटायर्ड JE हनीट्रैप में ठगे गए
सिरसा में रिटायर्ड जेई को हनीट्रैप में फंसाकर 16.60 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, पीड़ित को रकम चुकाने के लिए प्लॉट तक बेचना पड़ा।





