रतलाम एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार XUV गिरी गहरी खाई में, 5 लोगों की मौतहादसे का CCTV वीडियो आया सामने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे

रतलाम : जिले में दिल्ली–मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा सामने आया। रावटी के माही नदी क्षेत्र के पास तेज रफ्तार से दौड़ रही एक XUV अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

CCTV में कैद हादसा
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को अचानक नियंत्रण खोते और सीधे खाई में गिरते देखा जा सकता है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि हादसा कितनी भयावह गति से हुआ।

प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा
हादसे की जानकारी मिलते ही NHAI की टीम और एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया। एसपी अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोना ही दुर्घटना का मुख्य कारण प्रतीत होता है।

मृतक महाराष्ट्र के निवासी
पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों और बड़ी सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाने की आवश्यकता को याद दिलाता है।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में