By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > अग्निपथ > Honey Trap : हनी ट्रैप के देशभर में तार ,निशाने पर नेता,कारोबारी,पत्रकार
अग्निपथ

Honey Trap : हनी ट्रैप के देशभर में तार ,निशाने पर नेता,कारोबारी,पत्रकार

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 23, 2026 6:19 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
5 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Honey Trap : एमपी में श्वेता जैन ही है मास्टरमाइंड,जेल में हुई दोस्ती, फिर तैयार हुआ पूरा नेटवर्क

Honey Trap : मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ‘हनी ट्रैप’ का part 2 इन दिनों खूब चर्चा में है… सिर्फ एमपी ही नहीं भारत में हनी ट्रैप के तार कई राज्यों में फैले हैं, जिनमें संगठित गिरोह रसूखदार लोगों जैसे राजनेता, सरकारी अधिकारी, पत्रकार और बड़े कारोबारियों को अपने हुस्न के जाल में फंसाते हैं यह राज्य इन घोटालों का मुख्य केंद्र रहा है। इंदौर और भोपाल में ‘हनी ट्रैप’ रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है इन मामलों में मास्टरमाइंड श्वेता जैन, अलका दीक्षित सहित कई अन्य महिलाओं और बिचौलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है हाल ही में उत्तर प्रदेश (जैसे बरेली) और कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों में भी प्रभावशाली कारोबारियों और मंत्रियों को हनी ट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेल करने के मामले सामने आए हैं। मध्यप्रदेश से रैकेट के मुख्य जालसाजों में श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी, और आरती दयाल शामिल थीं। इसके अलावा हाल ही में, रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी और अलका दीक्षित को भी ब्लैकमेलिंग गिरोह में गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह ने गिरोह के खिलाफ 2 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई। जांच और चार्जशीट के अनुसार, इस रैकेट के जाल में कई राजनेता, IAS – IPS अधिकारी और रसूखदार व्यापारी फंसे थे। हालांकि, पुलिस और SIT ने जांच की गोपनीयता बनाए रखते हुए अधिकांश प्रभावित प्रभावशाली लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। उधर चर्चित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने एक और महिला आरोपी को हिरासत में लिया है।

Honey Trap

Honey Trap : सूत्रों के अनुसार बुधवार को सागर से हिरासत में ली गई महिला की पहचान रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी के रूप में हुई है। जांच एजेंसियां उसे इस पूरे कथित हनी ट्रैप नेटवर्क की अहम कड़ी मान रही हैं। बताया जा रहा है कि रेशू भारतीय जनता पार्टी के एक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी भी रह चुकी है। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम मामले की मुख्य आरोपी श्वेता विजय जैन, महिला शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी और हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। मामले में नया मोड़ तब आया जब श्वेता विजय जैन ने पुलिस के सामने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई। तीनों महिलाएं एक-दूसरे से कनेक्ट है, सूत्रों के मुताबिक, श्वेता विजय जैन और अलका दीक्षित की पहचान जेल में हुई थी। दोनों की मुलाकातें कोर्ट पेशी के दौरान भी होती थीं। इसी दौरान रेशू भी अलका के संपर्क में आई।

Honey Trap : बताया जा रहा है कि इन्हीं मुलाकातों के दौरान कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क की रूपरेखा तैयार की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि रेशू ने अलका को बताया था कि उसके कई नेताओं, अफसरों, प्रॉपर्टी कारोबारियों, फाइनेंसरों और शराब कारोबारियों से संपर्क हैं। इसी आधार पर प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाकर बड़ी रकम वसूलने की योजना बनाई गई। फिलहाल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता उन वीडियो, ऑडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को बरामद करना है, जिनका उपयोग कथित रूप से लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से कुछ ऑडियो और वीडियो फाइलें मिलने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इन फाइलों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन-किन लोगों को इस नेटवर्क ने निशाना बनाया था। इधर 2019 हुए हनी ट्रैप के बाद अब पार्ट 2 रिटर्न हुआ है जो सामाजिक ताने-बाने के साथ ब्लैकमेलिंग के इस मकडजाल पर सवाल खड़ा करता है ?

read more : UPSC Recruitment 2026 : यूपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMPMP NewsnewsTODAY NEWSUputtar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance
ऐसा भी होता है

Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance: पेंशनधारी बुजुर्ग बने 10 मिनट के ‘अरबपति’, खाते में दिखे 1500 करोड़ रुपये फिर हुआ बड़ा झटका

By Yoganand Shrivastava
Bhind Education Department Scam
मध्य प्रदेश

Bhind Education Department Scam: भिंड शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला! अतिथि शिक्षक नियुक्तियों में लाखों रुपये की अनियमितता के आरोप

By Yoganand Shrivastava
हरियाणा

DC Aparajita School Inspection : डीसी अपराजिता का राजकीय स्कूल में औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ खाया मिड डे मील

By Abhishek Singh
Joura Robbery Case
मध्य प्रदेश

Joura Robbery Case: जौरा में दिनदहाड़े लूट: मंदिर जा रहे दंपती से कट्टे के बल पर जेवर और नकदी छीनी

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?