Report By : भूपेन्द्र गबेल।
Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों की परेड, होली से पहले सख्त चेतावनीछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में होली से पहले पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रायगढ़ पुलिस ने 100 से ज्यादा निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों और आदतन अपराधियों को पुलिस कार्यालय में तलब कर सख्त चेतावनी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने दो टूक कहा — अपराध से तौबा कर लो, वरना कठोर कार्रवाई तय है। एसएसपी ने साफ किया कि जिले में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। जिनका नाम थानों के गुंडा और निगरानी रजिस्टर में दर्ज है, उन्हें सुधार का अंतिम अवसर दिया गया है। नशा छोड़ने वालों को पुनर्वास और जरूरतमंदों को रोजगार दिलाने में प्रशासन सहयोग करेगा, लेकिन अगर कोई फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया गया तो सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Holi Festival 2026 : शांति भंग की तो सीधी कानूनी चोट।
होली के मद्देनज़र पुलिस ने विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। छेड़खानी, गुंडागर्दी या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी। रायगढ़ पुलिस का संदेश साफ है — शांति भंग की तो सीधी कानूनी चोट।
Read More : Korba News : 3 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओ का प्रदर्शन
