होली 2025 कब है? 14 या 15 मार्च?
होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व में होलिका दहन का विशेष महत्व होता है, जिसे शुभ मुहूर्त में किया जाता है। इस वर्ष होली की तिथि को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। आइए जानते हैं कि होली 2025 कब मनाई जाएगी और इसका शुभ समय क्या है।
होली 2025 की तारीख और होलिका दहन का समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025, गुरुवार को सुबह 10:11 बजे से शुरू होगी और 14 मार्च 2025, शुक्रवार को दोपहर 11:15 बजे समाप्त होगी।
- होलिका दहन: 13 मार्च 2025, गुरुवार की रात 11:26 बजे से 14 मार्च की सुबह 12:29 बजे तक रहेगा।
- रंगों की होली: देश के अलग-अलग हिस्सों में होली 14 मार्च और 15 मार्च को मनाई जाएगी।
- मथुरा, वृंदावन और बनारस में 14 मार्च को धूमधाम से होली खेली जाएगी।
- कुछ जगहों पर 15 मार्च को प्रतिपदा तिथि के आधार पर होली मनाने की परंपरा है।

होलिका दहन के शुभ कार्य और पूजा विधि
होलिका दहन के दिन विशेष पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सुख-समृद्धि आती है।
होलिका दहन की विधि:
- पूजा में रोली, चंदन, अक्षत, गंगाजल, हल्दी, दीपक, मिष्ठान आदि अर्पित करें।
- होलिका में आटा, गुड़, गुग्गुल, जौ, कपूर, तिल, धूप, घी, आम की लकड़ी और गाय के गोबर से बने उपले डालें।
- होलिका की सात बार परिक्रमा करें और समर्पित सामग्री डालें।
- जलती होलिका में चना या गेहूं की बाली सेककर प्रसाद के रूप में ग्रहण करें, जिससे स्वास्थ्य लाभ होता है।
धन-समृद्धि के लिए विशेष उपाय
मुख्य द्वार पर पंचमुखी दीपक जलाएं
- होलिका दहन के दिन घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी दीपक जलाना शुभ होता है।
- इससे राहु के दोष दूर होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं
- इस दिन हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाना और हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद लाभकारी माना जाता है।
- इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
रंगोली बनाएं और दीपक जलाएं
- जहां होलिका दहन हो रहा हो, वहां लाल, पीला, हरा और नीला रंग मिलाकर सुंदर रंगोली बनाएं।
- होलिका के सामने चार दीपक जलाकर उनमें दो लौंग डालें, जिससे घर में धन-वैभव बढ़ता है।
घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाएं
- उत्तर दिशा में दीपक जलाने से भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है, जिससे धन की वृद्धि होती है।
- ईशान कोण में दीपक जलाने से गुरु ग्रह अनुकूल होते हैं, जिससे ज्ञान और समृद्धि आती है।
इस साल होली 14 और 15 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन 13 मार्च की रात किया जाएगा। इस दिन विशेष पूजा करने और शुभ उपाय अपनाने से जीवन में सुख-शांति और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़िए: संस्कृति और खुशियों का संगम: भारत से दुनिया तक होली की कहानी





