हिमाचल प्रदेश: नए साल में नौकरी के अवसर, 1423 पदों पर होंगी भर्तियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Himachal Pradesh: Job opportunities in the new year, recruitment will be done on 1423 posts

हिमाचल प्रदेश में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दो साल का लंबा सरकारी नौकरियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नए साल में युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिलने जा रहे है। पेपरलीक मामले के चलते जांच के दायरे में उलझी अधिकतर परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। महज पांच परीक्षाएं बाकी बची हैं, जिन्हें लेकर सरकार स्तर पर फैसला होना बाकी है।

अब नई भर्ती परीक्षाओं को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये जल्द शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, 80 पोस्ट कोड के तहत 1,423 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी नए साल में आगे बढ़ने की उम्मीद है। दो साल से भर्तियों का इंतजार कर रहे प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए यह बड़ी राहत होगी। बीते वर्ष भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के दौर में विज्ञापित भर्तियों के पात्र अभ्यर्थियों को कम से कम दो साल अधिकतम आयु सीमा में राहत देने की तैयारी भी प्रदेश सरकार की है। इस सिलसिले में राज्य चयन आयोग ने प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। उम्मीद है कि नए साल में इस पर फैसला होगा। 80 पोस्ट कोड में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 1,423 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

इसमें जेबीटी, जेओए, आईटी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। सबसे अधिक 400 के करीब पद जेबीटी के भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से युवाओं का रोजगार के लिए इंतजार समाप्त हो जाएगा। उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने बताया कि पूर्व में शुरू हुई भर्ती प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर दी गई हैं। सरकार की ओर से निर्देश मिलते ही 80 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा।

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए जल्द फाइनल होगी एजेंसी
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी के लिए जल्द एजेंसी फाइनल होने की उम्मीद है। ओटीए के पदों को भरने के लिए पायलट भर्ती आयोग ने एडसिल एजेंसी के जरिये करवाई थी, लेकिन अब प्रदेश सरकार किसी अन्य एजेंसी की तलाश में है, ताकि परीक्षाओं के आयोजन में अधिक बजट खर्च न हो। पहली भर्ती के आयोजन की एवज में एडसिल एजेंसी को 35 लाख से अधिक की रकम चुकाई गई थी। इस भुगतान के लिए सरकार की ओर से लंबा वक्त लगाया गया था। अब नए साल में स्थायी व्यवस्था मिलने की उम्मीद है।

Madhya Pradesh : समर्थन मूल्य पर सात मार्च तक होगा गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ी जानकारी

Maheshwar: करोंदिया में स्वास्थ्य महाकुंभ, 870 ग्रामीणों की जाँच और 15 लाख रुपये का मुफ्त उपचार

संवाददाता : राजेश पंवार Maheshwar (खरगोन): खरगोन जिले के करोंदिया स्थित माँ

Balaghat बालाघाट में दबंगई: रेत ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को पाइप से पीटा, आक्रोश में रजेगांव बंद

Balaghat  (किरनापुर): मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दबंगों की गुंडागर्दी का एक

Patna राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Patna /नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. शुक्ल की जयंती पर किया नमन

Madhya Pradesh भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम

Bihar: पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा के ठिकानों पर रेड, सुपौल से पूर्णिया तक जांच एजेंसियों की दबिश

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Bihar सुपौल/पूर्णिया: बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के

Cinema : राजपाल यादव को क्यों हुई जेल? 15 साल पुराने कर्ज और फिल्म ‘अता पता लापता’ ने बिगाड़ा खेल

Cinema बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों