,

पहलगाम हमले के बाद गृह मंत्रालय में हाई लेवल सुरक्षा बैठक, सभी CAPF प्रमुख मौजूद

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव गोविंद मोहन ने की, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। इसमें BSF, CRPF, CISF, NSG, और असम राइफल्स जैसे बलों के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों पर नियंत्रण पाना और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें कई पर्यटक शामिल थे।

आतंकियों के खिलाफ जारी है सघन अभियान

सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर आतंकवाद के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं। ऑपरेशन की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विशेष जानकारियां फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

सोमवार को डोडा जिले में आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 13 स्थानों पर छापेमारी की। वहीं, श्रीनगर पुलिस ने भी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े OGWs (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) और उनके सहयोगियों के घरों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

श्रीनगर में 63 घरों की तलाशी

पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि श्रीनगर में कुल 63 घरों की तलाशी ली गई। यह कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के तहत कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। इसका उद्देश्य हथियारों, दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों के रूप में सबूत जुटाना है ताकि किसी भी संभावित आतंकी साजिश को पहले ही निष्फल किया जा सके।

यूपी पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया हाथरस का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू..यह भी पढ़े

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…