Heat Wave Alert : रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तेज गर्म हवाओं का असर, तापमान सामान्य से ऊपर
Heat Wave Alert : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।

Heat Wave Alert : मौसम विशेषज्ञों ने 24 से 26 अप्रैल के बीच प्रदेश में हीट वेव यानी लू जैसी स्थिति बनने की चेतावनी जारी की है। वर्तमान में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे दिन के समय चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं।
Heat Wave Alert : 24 से 26 अप्रैल के बीच हीट वेव की चेतावनी, अगले तीन दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
Heat Wave Alert : आने वाले तीन दिनों में तापमान में और 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। खासतौर पर रायपुर और बिलासपुर के पश्चिमी हिस्सों में लू का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है, ताकि गर्मी के प्रभाव से सुरक्षित रहा जा सके।
READ MORE : ITI Accident : बालोद आईटीआई हादसा, मरम्मत कार्य के दौरान छात्र की उंगलियां कटीं, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

