Healthcare Facility Inspection : स्वदेश न्यूज की रिपोर्ट के बाद गर्भवती महिलाओं की परेशानियों को देखते हुए कलेक्टर और SDM ने लिया संज्ञान
Healthcare Facility Inspection : फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लचर व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पहल स्वदेश न्यूज द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद हुई, जिसमें केंद्र की कमियों को उजागर किया गया था।रिपोर्ट में बताया गया था कि सोनोग्राफी की सुविधा नहीं होने और स्त्री रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण गर्भवती महिलाएं सही समय पर इलाज नहीं पा रही थीं और उन्हें भटकना पड़ रहा था।

Healthcare Facility Inspection : इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भगवान सिंह उईके और SDM विशाल महाराणा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।कलेक्टर भगवान सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था की जाएगी और सोनोग्राफी जैसी सुविधाओं को भी सुचारु किया जाएगा, ताकि गर्भवती महिलाओं को कोई परेशानी न हो।
READ MORE : AI in Education: रायपुर में AI और गूगल आधारित शिक्षा पर कार्यशाला, शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

