,

वे हाथ में संविधान पकड़कर लहराते हैं, जिसके अंदर के पन्ने कोरे हैं…अकोला में बोले गृहमंत्री अमित शाह

Home Minister Amit Shah in Akola

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के अकोला में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि महाराष्ट्र ने बीजेपी को पूरे दिल से आशीर्वाद दिया। इसके बदौलत महाराष्ट्र में 2014 से लेकर 2024 तक राजनीतिक स्थिरता रही।

राहुल गांधी ने किया संविधान का अपमान
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “वे(राहुल गांधी) हाथ में संविधान पकड़कर लहराते हैं। दो दिन पहले उनकी पोल खुल गई। जिस संविधान को वे लहराते हैं उसकी कॉपी आई जिस पर ऊपर तो भारत का संविधान लिखा था लेकिन अंदर सारे के सारे पन्ने कोरे थे। राहुल बाबा, संविधान का तो अपमान मत कीजिए। कांग्रेस पार्टी ने संविधान को मजाक बनाकर रख दिया है और पीएम मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है जो एक प्रकार से बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि है।”

महाराष्ट्र के लोगों का सपना पूरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस और अघाडी वालों ने महाराष्ट्र के लोगों की जिस मांग को दशकों तक पूरा नहीं होने दिया। मोदी ने वो भी पूरा कर दिया। हमें मराठी को अभिजात भाषा का दर्ज़ा देने का सौभाग्य मिला है। मराठी को वो सम्मान मिला है जिससे पूरे महाराष्ट्र को गौरव जुड़ा है।”

केंद्र सरकार ने 5 महीने में किए बड़े काम
अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “केंद्र में हमारी नई सरकार को 5 महीने ही हुए हैं जिसमें लाखों करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसमें बड़ी संख्या में महाराष्ट्र से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स भी हैं। मैंने कुछ दिन पहले ही वधावन पोर्ट की आधारशिला रखी। आज भारत के सभी बंदरगाह की कुल क्षमता की दोगुना क्षमता अकेले वधावन पोर्ट की होने वाली है।”

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…