By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > हास्य-हथौड़ा > Hasya Hathauda : मैं गौ माता हूं…और भारत का हर इंसान मेरी संतान है…?
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda : मैं गौ माता हूं…और भारत का हर इंसान मेरी संतान है…?

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Last updated: January 28, 2026 6:29 pm
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Share
5 Min Read
Hasya Hathauda
Hasya Hathauda
SHARE

Hasya Hathauda : मैं गौ माता हूं, मुझे मेरी नहीं हम सबकी चिंता है, इसलिए मैं की जगह हम शब्द बोलूंगी तो सुनो,

हमें ये सम्मान यूँ ही नहीं मिला है।
सनातन संस्कृति में पाँच हज़ार साल की साधना है हमारी।
भारत के हर घर, हर मठ, हर कथा और हर धार्मिक अनुष्ठान में हम मौजूद रही हैं।
हमारे नाम पर जयकारे लगे और आज भी लगते हैं, हमारी पूजा हुई और आज भी होती है, हमें माँ कहा जाता है।
सनातनियों की आस्था हममे इतनी गहरी है कि हर सुबह दरवाज़े पर एक रोटी खिलाई जाती है।

Hasya Hathauda  cow

Hasya Hathauda : हमें हैरानी बस इस बात की है कि जब हम माँ हैं,
तो हमें “बचाने” की इतनी ज़रूरत क्यों पड़ रही है? मां कभी मरती नहीं, मां अमर है, क्योंकि मां प्रकृति है।
आज गौ रक्षा पर भाषण देने वालों की कमी नहीं है।
सरकारें भी हमसे बहुत प्रेम करती हैं। इसी प्रेम में हमारी खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई।
ठीक ही है, माँ को खरीदा-बेचा थोड़े ही जाता है।
बस दुःख इस बात का है कि, अब हम भूखी और प्यासी हैं, सड़क पर हैं, और जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है, बस जयकारे लगा रहा है। गौ माता बचाओ, गौ माता को बचाओ…

Hasya Hathauda : हमारे पहले भक्त किसान थे।
उन्होंने हम पर बड़ा उपकार किया।
पहले हमें खूँटे से बाँधते थे,
अब पूरी तरह आज़ाद कर दिया।
न खेत में ले जाने की ज़रूरत,
ना चारा डालने और पानी पिलाने की जरूरत
न दूध दुहने की मजबूरी,
न बैलों की जरूरत, उनके पास
ट्रैक्टर और मशीनें हैंं। अच्छा है, हमको कोई शिकवा शिकायत नहीं है।

जंगल काट दिए गए,
तीन फसलें उगाई जा रही हैं, और…
हम गांव और शहरों की सड़कों पर आ गए हैं, अच्छा है।

Hasya Hathauda : कुछ लोग हमें गौशाला भेज देते हैं,
असल में ये वो जगह है, जहाँ चारा नहीं, पानी नहीं,
कहीं-कहीं छत भी नहीं, खुले आसमान के नीचे गुजारा।
धूप, बारिश और भूख, तीनों का प्रसाद मिलता है।

Hasya Hathauda : ईमानदारी से कहें,
तो चौड़ी सड़कें इससे बेहतर हैं, कम से कम बैठकर जुगाली तो कर लेते हैं,
किनारे थोड़ी घास भी मिल जाती हैं, हाँ, खतरा ज़रूर है, रात में बस-ट्रक वाले
कभी उठाकर ले जाते हैं, कभी कुचल कर निकल जाते हैं, शायद उन्हें माँ दिखाई नहीं देती।

Hasya Hathauda : हम आज़ाद तो हैं, लेकिन कुछ लोग हमसे बहुत नाराज़ भी हैं। वो आधी रात ट्रक लेकर आते हैं,
हमें और हमारे बछड़ों को ढोर की तरह भरते हैं। कभी किसी मशीन पर खड़ा करते हैं,
कभी पैकेट में बंद कर कंटेनरों में भरकर
दूर-दराज़ के देशों में भेज देते हैं।

वहाँ हमें खा लिया जाता है।
तब याद आता है, इससे तो सड़क ही बेहतर थी।
घायल होते थे पर ज़िंदा तो रहते थे।

कभी-कभी हमें ट्रक से उतारकर
लंबी नदियों में तैराया जाता है।
तब कुछ लोग आते हैं, जो ट्रक रोकते हैं,
हमें छुड़ाते हैं और कई बार, इसी लड़ाई में जान भी गंवा देते हैं।
ये सब देखकर अच्छा नहीं लगता। हम किसी की मौत की वजह नहीं बनना चाहते।

Hasya Hathauda  cow

तब हमें वो पुराने दिन याद आते हैं, गोठान, खेत-खलिहान, पायगा, खूंटा जहां,
गले में रस्सी होती थी, कभी-कभी डंडा भी पड़ जाता था, पर जान तो सुरक्षित रहती थी।

अब तो हम खुद भूल गए हैं, कि हम गौ माता हैं। घर में कोई बांधता नहीं,
एक रोटी खिलाकर पिंड छुड़ा लेता है। संवेदना सब जताते हैं, दयावान बनते हैं,

सबसे बड़े आस्थावान कहलाते हैं, लेकिन घर में जगह
किसी के नहीं है। किसानों के पास भी नहीं। ऐसा लगता है अब उन्हें दूध की जरूरत नहीं, गोबर भी नहीं चाहिए,
उपले भी नहीं चाहिए। हम गौ माता हैं..और भारत का हर इंसान हमारी संतान है ? लेकिन क्या आज हम माँ कहलाने की कीमत चुका रहीं हैं..?

फिर भी हम निराश नहीं हैं।
क्योंकि उम्मीद ज़िंदा है।
हमें भरोसा है, किसी दिन गोविंद-गोपाला आएँगे
गायें चराएँगे, दूध, मक्खन और घी की नदियाँ बहेंगी,
और…तब अच्छे दिन आएँगे।

ये भी जरूर पढ़िए : वो मेरा गांव और पीपल के पेड़ की छांव !

TAGGED:Hasya HathaudahasyayatramadhyapradeshSwadesh News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

MadhyaPradesh
मध्य प्रदेश

MadhyaPradesh : मध्यप्रदेश में ग्रामीण विकास का नया मॉडल, खेती, कनेक्टिविटी और कौशल के सहारे बदलेगा गांवों का चेहरा

By Swadesh News
Hasya Hathauda
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda 13 : नया खेल मुनाफाखोरी, खिलाड़ी… शिक्षा-स्वास्थ्य और कृषि, रेफरी…चुप्पी !

By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Kasrawad News
मध्य प्रदेश

Kasrawad News : 100 रु. कीमत के गेहूं की चोरी, 45 साल बाद टूटा कानून का सन्नाटा

By Swadesh News
Hasya Hathauda
हास्य-हथौड़ा

Hasya Hathauda 12 : इंपोर्टेड मानसिकता का असर, संस्कार लकवाग्रस्त !

By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Social media AI guidelines
Social media AI guidelines : AI कंटेंट पर सख्ती, 20 फरवरी से लेबल अनिवार्य, Deepfake 3 घंटे में हटाने होंगे
February 10, 2026
Mahashivratri
Mahashivratri पर निकलेगी बाबा की भव्य बारात, 18वें वर्ष में बनाएगी एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
February 10, 2026
CM Dr. Mohan Yadav
CM Dr. Mohan Yadav : पं. दीनदयाल उपाध्यायः एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता और समर्थ भारत निर्माण के चिंतक
February 10, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?