,

सैनी सरकार ने दी किसानों को सौगात: बारिश से फसल नुकसान की 116.15 करोड़ की राहत राशि खातों में ट्रांसफर

- Advertisement -
Ad imageAd image
haryana-government-compensation-kharif-2025-farmers-relief

by: vijay nandan

हरियाणा: प्रदेश में भाजपा सरकार के 2014 में सत्ता संभालने के बाद से किसानों की उन्नति, सुरक्षा और समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पिछले 11 वर्षों में सरकार ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए हैं। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने आज खरीफ सीजन-2025 में भारी वर्षा से हुई फसल क्षति के बाद 53,821 किसानों को वित्तीय राहत प्रदान की है। सरकार द्वारा 116 करोड़ 15 लाख रुपये की मुआवजा राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।

किसानों के लिए त्वरित राहत

सरकार का कहना है कि यह मुआवजा राशि सिर्फ सहायता नहीं, बल्कि किसानों के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया का प्रमाण है। प्रदेश में भारी वर्षा के कारण कई किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई थीं। नुकसान का सर्वेक्षण पूरा होने के बाद सरकार ने तुरंत राहत राशि जारी करने का निर्णय लिया।

किसानों ने जताया आभार

मुआवजा राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसान संगठनों ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति को स्थिर करने में मदद मिलेगी। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में भी किसान हित सर्वोपरि रहेगा और उनकी सुरक्षा व समृद्धि के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की