Haridwar में बदला मौसम, बारिश से मिली राहत; मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/haridwar-weather-update/

Report by: Dharmraj

Haridwar में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। मंगलवार सुबह से ही शहर में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और हल्की रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिली है।

Haridwar: बारिश से तापमान में आई गिरावट

हरिद्वार में सुबह से जारी हल्की बारिश के कारण मौसम काफी ठंडा और खुशनुमा हो गया। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने भी मौसम के इस बदलाव को राहत भरा बताया।

Haridwar: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Haridwar

भारतीय मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग ने Uttarakhand के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

Haridwar: प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

हरिद्वार प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Haridwar: चारधाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को चेतावनी

चारधाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को भी मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि पहाड़ी इलाकों में मौसम अचानक खराब हो सकता है, इसलिए यात्रा के दौरान मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

read also: Mob Lynching: दुर्ग के राजीव नगर में 20-25 लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 7 आरोपी हिरासत में

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर