Isa Ahmad
रिपोर्टर: सुनील कुमार
HAPUR: नगर पालिका में कंबल वितरण कार्यक्रम, बोले-गरीबों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता
जनपद हापुड़ में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण गोविल ने बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिसर में गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों की मदद करना सामाजिक दायित्व है और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना बीजेपी की प्राथमिकताओं में शामिल है।
अखिलेश यादव के बयान और अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई पर दिया जवाब
कंबल वितरण कार्यक्रम के बाद सांसद अरुण गोविल ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत सोच है, किसी को सोचने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने संसद में दिए गए अखिलेश यादव के उस बयान पर टिप्पणी की, जिसमें कहा गया था कि यूपी के राम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठना चाहिए।
वहीं उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर सांसद अरुण गोविल ने इसे एक अच्छा और जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी है।





