मुश्किल में HANSIKA MOTWANI: भाभी ने दर्ज करवाया घरेलू हिंसा का मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
HANSIKA MOTWANI in trouble: Sister-in-law filed a case of domestic violence

तुम हुस्न परी, तुम जाने जहां, तुम सबसे हसीन, तुम सबसे जवां, यह गाना तो आपने सुना ही होगा, फिल्मों के गानों की तरह मशहूर हुआ यह गाना एक एड कमर्शियल का था। इस एड कमर्शियल में दिखी हुस्न परी का नाम है हंसिका मोटवानी। साउथ और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हंसिका मोटवानी चर्चा में है क्योंकि उनकी भाभी मुस्कान नैन्सी जेम्स ने अपने पति, हंसिका मोटवानी और सास के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।दरअसल अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की भाभी मुस्कान ने अपने पति-सास और खुद ननद हंसिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 498 ए, 323, 504, 506 और 34 के तहत 18 दिसंबर को अबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।

जानें क्या है पूरा मामला।
टीवी, बॉलीवुड और साउथ में अपनी अदाकारी के लिए प्रसिद्ध हंसिका मोटवानी की भाभी ने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। साल 2020 में हंसिका के भाई प्रशांत मोटवानी की शादी टीवी अभिनेत्री मुस्कान नैन्सी जेम्स से हुई थी। लेकिन अब हंसिका की भाभी मुस्कान ने अपनी सास ज्योति मोटवानी, पति प्रशांत मोटवानी और ननद हंसिका मोटवानी के खिलॉफ अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

कब दर्ज कराई थी FIR
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्कान ने 18 दिसंबर को अंबोली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 498-ए, 323, 504, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इस दर्ज एफआईआर के मुताबिक मुस्कान ने अपनी और ननद हंसिका पर उनकी शादीशुदा जिंदगी में दखलदेने का आरोप लगाया, जिससे उनके पति और उनके बीच के रिश्तों में खटास आ गई।

तीनों पर लगाए कई आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्कान ने पति प्रशांत, ननद हंसिका और सासू मां पर यह भी आरोप लगाया कि वह उनसे अक्सर महंगे उपहार और पैसे मांगती थीं। इसके अलावा मुस्कान ने संपत्ति से जुड़ी धोखाधड़ी करने का आरोप भी तीनों पर लगाया है। मुस्कान ने यह भी आरोप लगाता कि उसने घरेलू हिंसा का अनुभव किया, जिससे उसे काफी तनाव महसूस हुआ और जिसकी वजह से उन्हें बेल्स पाल्सी हो गई।

मुस्कन ने दिया बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में मुस्कान ने कहा, ‘हां, प्रशांत, हंसिका और सास ज्योति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैंने अब कानूनी सहायता मांगी है।’ इस पूरे मामले में हंसिका के भाई प्रशांत ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आर किस बारे में बात कर रहे हैं।’

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम

भोपाल | स्वदेश न्यूज़ | 15 मार्च 2026मध्यप्रदेश में मौसम एक बार

15 मार्च 2026 का राशिफल

♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन