ग्वालियर: विधवा बहू पर जेठ ने एसिड से हमला, निकाह से इनकार करने पर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक विधवा महिला पर उसके जेठ ने एसिड फेंक दिया। यह घटना शुक्रवार रात 8 बजे कम्पू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा में हुई। झुलसी हुई महिला को परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जेठ मुशीर खां अपनी विधवा बहू पर गलत नजर रखता था और उससे निकाह करने का दबाव डाल रहा था। महिला के पति की मौत लगभग 10 महीने पहले हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में महिला ने निकाह के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन जेठ की शराब पीने की आदत के कारण पिछले महीने उसने इस प्रस्ताव से इनकार कर दिया। इसके बाद जेठ मुशीर खां गुस्से में आ गया और एसिड से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मुशीर खां की तलाश के लिए टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मुशीर खां शराब पीने का आदी है। शराब की लत के कारण उसकी पत्नी उससे अलग हो गई थी। इसके बाद से वह अकेला रहकर अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी पर गलत नजर रख रहा था।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में