GWALIOR : कोचिंग सेंटरों के बाहर से छात्रों की साइकिल चोरी करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 6 साइकिलें बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
GWALIOR : मामला पड़ाव थाना क्षेत्र की लक्ष्मीबाई कॉलोनी का है, जहां कोचिंग पढ़ने आने वाले छात्रों की साइकिलें लगातार चोरी हो रही थीं। साइकिल चोरी की घटनाओं से छात्र परेशान थे। स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ने की योजना बनाई और इसी दौरान दो युवकों को साइकिल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

GWALIOR पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय प्रिंस सेन निवासी गुढ़ा और 20 वर्षीय कुलदीप यादव निवासी सभरी धाम, सिकंदर कंपू के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी कोचिंग शुरू होने के समय पहुंचते थे और क्लास लगने के बाद बाहर खड़ी साइकिल चुराकर फरार हो जाते थे। अब तक वे छह साइकिलें चोरी कर चुके थे।
GWALIOR : मुख्य आरोपी प्रिंस ने बताया कि उसके पिता पर कर्ज है और कर्ज चुकाने के लिए उसे मजदूरी करने भेजा जाता था, लेकिन मेहनत से बचने के लिए उसने साइकिल चोरी का रास्ता अपना लिया। फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों को लेकर भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
READ MORE : Rail Line Fire: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रेल निर्माण यार्ड में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

