Guna Crime News: जिस पिता पर था सुरक्षा का जिम्मा, वही निकला दरिंदा, अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Guna Crime News

Report By: Vijay Ahirwar, Edit By: Mohit Jain

Guna Crime News: जिले के बमोरी इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Guna Crime News: जंगल के रास्ते ले जाकर की हैवानियत

जानकारी के अनुसार, आरोपी कमल सिंह सहरिया अपनी नाबालिग बेटी को रुपए के लेनदेन के सिलसिले में घर से बमोरी ले जा रहा था। रास्ते में नौनेर के घने जंगल का फायदा उठाकर आरोपी की नीयत डोल गई। उसने अपनी ही बेटी को डराया-धमकाया और उसके साथ दरिंदगी की। इस खौफनाक वारदात के बाद डरी-सहमी नाबालिग किसी तरह अपनी मां के पास पहुंची, जो गुना कैंट इलाके में रह रही थी।

मां के साथ थाने पहुंची पीड़िता, सुनाई आपबीती

पीड़िता ने अपनी मां को पिता की इस घिनौनी करतूत की पूरी जानकारी दी। हिम्मत जुटाकर मां-बेटी गुना कैंट थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई।

रिश्तों को तार-तार करने वाली इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया था और महज 6 घंटे में ही गुना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Guna Crime News

Guna Crime News: पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में