ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खैरागढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Grand tricolor procession in Khairagarh on the success of Operation Sindoor

संवाददाता: संजय सिंह सेंगर

भाजपा नेताओं, अधिकारियों और सैकड़ों नागरिकों ने लहराया तिरंगा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 निर्दोष सैलानियों की नृशंस हत्या के बाद भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न अब पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई क्षेत्र में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर सेना के पराक्रम को नमन किया गया।

यह तिरंगा यात्रा शाम 5 बजे खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

यात्रा की शुरुआत से पहले सभी ने पहलगाम हमले के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा रवाना हुई। यह यात्रा हॉस्पिटल चौक, राजीव चौक, जय स्तंभ चौक, नया बस स्टैंड होते हुए पुनः खेल मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा, “आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और यह तिरंगा यात्रा इसी एकजुटता और समर्थन का प्रतीक है।”
वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा, “ये तिरंगा यात्रा आतंकवादियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि अब भारत अपनी एकता और अखंडता पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हमारे 26 निर्दोष लोगों को मारा और बदले में हमने उनके 200 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। भारत अब एक मजबूत राष्ट्र बन चुका है।”

यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने का प्रयास था, बल्कि देशवासियों की एकजुटता, देशभक्ति और आत्मबल का प्रतीक बन गया। खैरागढ़ की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि आज का भारत हर चुनौ‍ती का जवाब देने में सक्षम है।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

बरवाघाट बना आकर्षक पिकनिक स्थल, बढ़ते जलस्तर के साथ खतरे की घंटी भी

बोकारो से संजीव कुमार की रिपोर्ट बोकारो, झारखंड – हरला थाना क्षेत्र

होम क्रेडिट इंडिया की स्टडी दि ग्रेड इंडियन वॉलेट के अनुसार भोपाल के 70 फीसदी उपयोगकर्त्ता यूपीआई पर भरोसा करते हैं

संवाददाता: आकाश सेन, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव गुरुग्राम,: होम क्रेडिट इंडिया, एक अग्रणी

बरवाघाट बना आकर्षक पिकनिक स्थल, बढ़ते जलस्तर के साथ खतरे की घंटी भी

बोकारो से संजीव कुमार की रिपोर्ट बोकारो, झारखंड – हरला थाना क्षेत्र

होम क्रेडिट इंडिया की स्टडी दि ग्रेड इंडियन वॉलेट के अनुसार भोपाल के 70 फीसदी उपयोगकर्त्ता यूपीआई पर भरोसा करते हैं

संवाददाता: आकाश सेन, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव गुरुग्राम,: होम क्रेडिट इंडिया, एक अग्रणी

20 जून को मुख्यमंत्री निवास में होगा प्रदेश स्तरीय गो-शाला सम्मेलन, ₹90 करोड़ की अनुदान राशि होगी जारी

संवाददाता: आकाश सेन, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव भोपाल | राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री

मानसून की पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तालाब में तब्दील

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास, हजारीबाग हजारीबाग: जिले में जैसे ही मानसून की

गोरहर में दर्दनाक सड़क हादसा: बारिश में फिसली बस, पलटने से 10 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक

हजारीबाग से रिपोर्टिंग: रूपेश कुमार दास हजारीबाग (झारखंड): रविवार देर रात हजारीबाग

शशि थरूर का तंज: आसिम मुनीर-ट्रंप लंच पर ‘फूड फॉर थॉट’ की चुटकी

BY: Yoganand Shrivastava नई दिल्ली, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर

जस्टिस यशवंत वर्मा पर महाभियोग की तलवार: जांच रिपोर्ट में गंभीर खुलासे, पद से हटाने की सिफारिश

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत

दीपावली से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए मिलेंगे, 2028 तक बढ़कर 3000 रुपए हो जाएगी राशि: सीएम मोहन यादव

BY: Yoganand shrivastva इंदौर, मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी "लाड़ली बहना योजना" को

बेंगलुरु एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच में निकली अफवाह; दो बार भेजे गए ईमेल

BY: Yoganand Shrivastva बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उड़ाने की

गाजियाबाद: मुरादनगर थाने के गेट पर युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब

10 लाख का ब्याज बना मौत की वजह: ग्वालियर में साहूकार की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर के डबरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया

BCCI को बड़ा झटका: बॉम्बे हाईकोर्ट ने Kochi Tuskers Kerala को 538 करोड़ रुपए लौटाने का दिया आदेश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बॉम्बे हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका

एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% कटौती की घोषणा, जानें क्या है वजह

टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने अपने वाइडबॉडी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों

क्रोएशिया से पीएम मोदी का शांति का संदेश: “युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रोएशिया की राजधानी ज़ाग्रेब से एक बार फिर

उज्जैन को मिलेगा अत्याधुनिक तारामंडल, सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर उज्जैन अब खगोल विज्ञान के क्षेत्र में

आज के बाजार में ध्यान देने योग्य 8 प्रमुख शेयर | 19 जून 2025

आज शेयर बाजार खुलते ही कुछ कंपनियों के स्टॉक्स सुर्खियों में हैं।

नोबेल ड्रामा या पाकिस्तान की डिप्लोमैटिक चाल, क्या भारत को निशाना बनाया जा रहा?

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड

आगरा में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ते होंगे जब्त

आगरा नगर निगम ने शहर में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर

झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 19 जून 2025 | Ranchi, Dhanbad, Giridih सहित प्रमुख अपडेट्स

🌧️ 1. रांची में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल बंद 🏢