भोपाल में पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण, सीएम ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर, आकाश सेन, अपडेट योगानंद श्रीवास्तव

भोपाल: 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन को लेकर सरकार पूरी तैयारी में जुटी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जंबूरी मैदान का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल पर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के आगमन का यह कार्यक्रम देवी अहिल्या की जन्मतिथि के अवसर पर हो रहा है, जिसे मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर अहिल्या उत्सव के रूप में मना रही है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन नारी सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है, जिनमें कई स्वयं सहायता समूह की बहनें, उद्यमशील महिलाएं और युवा महिलाएं शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन में महिलाओं के रोजगार और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कई योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में उनका सम्मान बढ़े।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है और इस दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। पिछले आयोजनों जैसे ग्लोबल इन्वेस्टर समिति में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति ने सरकार के प्रयासों को प्रोत्साहन दिया है।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को संबोधित करेंगे और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई नई योजनाओं की घोषणा भी की जाएगी। यह आयोजन देवी अहिल्या की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है और इसे लेकर प्रदेश में व्यापक उत्साह है।

दूल्हा समझता रहा उसे अपनी किस्मत, वो निकली जीजा की मोहब्बत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल