Report: Arun kumar
Gorakhpur पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया उर्फ विजहरा गांव में बीती रात एक ऐसी घटना घटी जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। यहाँ एक महिला ने अपनी महज तीन साल की सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात इतनी वीभत्स थी कि महिला ने मासूम का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।
घर के अंदर कत्ल, बाहर फोन पर बात कर रहा था पिता
Gorakhpur यह दिल दहला देने वाली घटना रात करीब 12 बजे की है। जानकारी के अनुसार, मृतका का पिता घर के बाहर किसी से फोन पर बात करने में व्यस्त था। इसी बीच घर के अंदर मौजूद उसकी दूसरी पत्नी ने मौका पाकर मासूम बच्ची पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब तक पिता को कुछ समझ आता, तब तक मासूम की जान जा चुकी थी। हत्या करने के बाद आरोपी महिला घर से भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गांव वालों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
लाश के पास सिंदूर और टीका: तंत्र-मंत्र का शक
Gorakhpur घटनास्थल का मंजर देख पुलिस और ग्रामीण भी दंग रह गए। मासूम बच्ची के शव के पास सिंदूर बिखरा हुआ था और शव पर टीके लगाए गए थे। जिस तरह से शव के पास पूजा-पाठ की सामग्री मिली है, उससे पुलिस को अंदेशा है कि इस हत्याकांड के पीछे तंत्र-मंत्र या बलि जैसी कोई वजह हो सकती है। पुलिस इस बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या महिला ने किसी अंधविश्वास के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
शादी के महज एक महीने बाद ही उजाड़ दी दुनिया
Gorakhpur बताया जा रहा है कि मासूम की सगी माँ की मौत के बाद, पिता ने इसी साल 25 जनवरी 2026 को आरोपी महिला से दूसरी शादी की थी। वह अपनी तीन साल की मासूम बेटी के भविष्य के लिए नई पत्नी को घर लाया था, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस औरत को वह घर ला रहा है, वही उसकी फूल जैसी बच्ची की जान ले लेगी। शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि इस त्रासदी ने परिवार को खत्म कर दिया।
Read this: RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?





