Ghaziabad: 4 मंजिला इमारत की छत पर चढ़ी किशोरी, फायर सर्विस ने बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ghaziabad

Report by: Vaibhav Sharma, Edit by: Priyanshi Soni

Ghaziabad:गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र स्थित लाल मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 16 वर्षीय किशोरी चार मंजिला मकान की छत पर चढ़ गई और उसके नीचे छलांग लगाने की आशंका बनी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर सर्विस और पुलिस को दी।

Ghaziabad: सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि वैशाली फायर स्टेशन को सूचना मिली थी कि खोड़ा कॉलोनी के लाल मंदिर के पास एक किशोरी चार मंजिला इमारत की छत पर बैठी है। सूचना मिलते ही डिजास्टर वैन और फायर सर्विस की यूनिट्स तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

Ghaziabad: पानी की टंकी पर बैठी थी किशोरी, पत्थर भी फेंके

Ghaziabad

मौके पर पहुंचने पर फायर सर्विस टीम ने देखा कि किशोरी चौथी मंजिल पर बनी पानी की टंकी पर बैठी हुई थी। किसी के पास जाने पर वह पत्थर मार रही थी और नीचे कूदने का प्रयास कर रही थी, जिससे स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी।

Ghaziabad: फायरमैनों ने साहस और सूझबूझ से बचाया

स्थिति को देखते हुए फायरमैन विनय यादव, आयुष्मान और विकास ने पास के दूसरे मकान की छत के रास्ते किशोरी तक पहुंच बनाई। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद रिमझिम (16), पुत्री राजेश्वर सिंह को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

Ghaziabad: परिजनों के सुपुर्द की गई किशोरी

रेस्क्यू के बाद किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद फायर सर्विस की टीम वैशाली फायर स्टेशन लौट गई।

Read also:
Agra Fraud: प्रॉपर्टी निवेश का झांसा, 30 लाख की ठगी का खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल