30 में से दीं 29 सुपरहिट फिल्में, जिन्हें ‘महानायक’ कहा गया – एक स्टार जिसने अपने हुनर से बदली किस्मत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

एक ऐसा अभिनेता, जिसे शुरुआती दिनों में ‘फ्लॉप मास्टर जनरल’ कहा गया, लेकिन बाद में वही शख्स भारतीय सिनेमा के ‘महानायक’ के रूप में जाना जाने लगा। हम बात कर रहे हैं बंगाली फिल्मों के महान अभिनेता उत्तम कुमार की। उन्होंने न सिर्फ बंगाल, बल्कि पूरे भारत में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों को भी प्रभावित किया।

कैसे बना ‘फ्लॉप मास्टर जनरल’ से ‘महानायक’ बनने का सफर?

कोलकाता से आने वाले अरुण कुमार चटर्जी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन शुरूआती वर्षों में लगातार असफल फिल्में मिलने के कारण आलोचकों ने उन्हें ‘फ्लॉप मास्टर जनरल’ तक कह दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने अभिनय कौशल को निखारते रहे।

साल 1952 में आई ‘बासु परिवार’ और फिर 1954 की ‘अग्नि परीक्षा’ उनकी करियर की टर्निंग पॉइंट फिल्में बनीं। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्में दीं।

सुचित्रा सेन के साथ जोड़ी ने रचा इतिहास

उत्तम कुमार की ऑनस्क्रीन जोड़ी सुचित्रा सेन के साथ बेहद मशहूर हुई। दोनों ने मिलकर 29 हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘हरानो सुर’, ‘सप्तपदी’ और ‘शिल्पी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों की जोड़ी बंगाली सिनेमा की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

सत्यजीत रे की ‘नायक’ ने बढ़ाया कद

1966 में निर्देशक सत्यजीत रे की फिल्म ‘नायक’ में उत्तम कुमार ने एक सुपरस्टार अभिनेता की भूमिका निभाई। यह फिल्म इतनी सराही गई कि इसके बाद उन्हें ‘महानायक’ की उपाधि मिली। आज भी बंगाल में उन्हें इस नाम से ही याद किया जाता है।

अमिताभ बच्चन ने की खुले दिल से तारीफ

एक वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन ने उत्तम कुमार को याद करते हुए कहा था,
“वो एक ऐसे कलाकार थे जिनकी उपस्थिति विराट होती थी। जब मुझसे उनकी मुलाकात हुई, तो उनकी कला और अभिनय को लेकर लगन देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ।”

अचानक निधन और अमर विरासत

23 जुलाई 1980 को फिल्म ‘ओगो बोधु शुंडोरी’ की शूटिंग के दौरान उत्तम कुमार को सीने में दर्द हुआ। उन्होंने खुद अस्पताल तक ड्राइव किया, लेकिन 24 जुलाई 1980 को महज 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

उनकी याद में कोलकाता में स्थित टॉलीगंज स्टूडियो को ‘उत्तम मंच’ और एक मेट्रो स्टेशन को ‘महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन’ नाम दिया गया।
उन्हें 1967 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था और 2009 में भारतीय डाक विभाग ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल