Gas Cylinder Theft : कोरबा जिले में इन दिनों गैस सिलेंडर चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जहां एक ओर देशभर में गैस की किल्लत की चर्चा है, वहीं कोरबा में शातिर चोर गैस सिलेंडरों को निशाना बना रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाल ही में ऐसी ही एक वारदात सामने आई है, जिसने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।

Gas Cylinder Theft : तीन दुकानों को बनाया निशाना, नगदी को नहीं छुआ
जानकारी के अनुसार, चोरों ने एक के बाद एक तीन फास्ट फूड दुकानों को निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने दुकानों में रखी नगदी और अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि सिर्फ गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए। इस घटना में कुल दो गैस सिलेंडर चोरी होने की बात सामने आई है।
Gas Cylinder Theft : गढ़कलेवा क्षेत्र में वारदात, व्यापारी परेशान
यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना इलाके के गढ़कलेवा क्षेत्र की बताई जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में डर का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Gas Cylinder Theft : पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे की उम्मीद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। दुकानदारों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
read more : Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

