दिल्ली में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा! हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोले गए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

लगातार हो रही भारी बारिश के बीच दिल्ली में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं और वहां से करीब 1.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह पानी अगले 48 से 50 घंटों में दिल्ली तक पहुंच जाएगा, जिससे राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर पार कर सकता है।

यमुना नदी में बढ़ा जलस्तर

पिछले कई दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इसी कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मानसून सीजन में पहली बार हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोलने पड़े हैं।

सरकार की एडवाइजरी

दिल्ली प्रशासन ने हालात को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार, 17 अगस्त को छोड़े गए पानी और ऊपरी यमुना क्षेत्र में हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए अनुमान लगाया गया है कि 19 अगस्त की रात करीब 2 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर से ऊपर जा सकता है

हरियाणा में भी नदियां उफान पर

केवल यमुना ही नहीं, बल्कि सोम नदी भी भारी बारिश के चलते उफान पर आ गई है। यमुनानगर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के बाद सोम नदी का तटबंध टूट गया, जिससे पानीवाला और धनौरा जैसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। धनौरा में नदी का पानी पुल के ऊपर से बहता हुआ देखा गया, जो हरियाणा के रणजीतपुर को हिमाचल प्रदेश से जोड़ता है।

सुखना झील का पानी भी खतरे के निशान पर

इस बीच, चंडीगढ़ में भी हालात गंभीर होते दिख रहे हैं। यहां सुखना झील का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया, जिसके चलते झील के तीन फाटक में से एक को खोलना पड़ा। अतिरिक्त पानी को सुखना चोह के जरिये बाहर निकाला गया। प्रशासन ने पहले ही आसपास के इलाकों को सतर्क कर दिया था। आमतौर पर झील के गेट तब खोले जाते हैं जब पानी का स्तर 1,163 फुट तक पहुंच जाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में