कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लाइव वीडियो भी हुआ वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की मुश्किलें कनाडा में उनके नए कैफे के चलते लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उनके कनाडा स्थित कैफे पर तीसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है। पहले दो बार की तरह इस बार भी कैफे को निशाना बनाया गया। इस बार की फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स कार में बैठकर पिस्टल से लगातार तीन राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है।

इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने ली है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। आज (Kaps Caffe, सरे) में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हम लेते हैं। हमारी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है, जिनसे हमारा झगड़ा है, वे हमसे दूर रहें।” पोस्ट में आगे कहा गया कि अवैध कारोबार करने वाले, पैसे न चुकाने वाले और बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलने वाले लोग भी सतर्क रहें, क्योंकि गोली कहीं से भी आ सकती है।

कपिल शर्मा का यह कैफे जुलाई में खोला गया था और पहली बार फायरिंग कैफे के खुलने के एक सप्ताह के भीतर ही हुई थी। इसके बाद एक महीने के भीतर दूसरी बार भी कैफे को निशाना बनाया गया। अब तीसरी बार फायरिंग का मामला सामने आया है। पहले दो फायरिंग की घटनाओं के बाद कपिल को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस पर मुंबई पुलिस ने उनके और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी थी। लॉरेंस बिशनोई गैंग के सदस्य ने जारी ऑडियो संदेश के माध्यम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. मेडिकल कॉलेजों में 8

New York मेयर के घर के बाहर IED फेंकने की कोशिश, विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोग गिरफ्तार

New York: न्यूयॉर्क शहर में मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक निवास ग्रेसी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. भारत की टी20 विश्व कप

MP: Top10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. मेडिकल कॉलेजों में 8

Horoscope Today 9 March 2026 : आज का राशिफल

Horoscope Today 9 March 2026 : मेष (Aries)आज का दिन आपके लिए

AshoknagarDevelopment : रंग पंचमी पर मुख्यमंत्री ने खोला खजाना, ₹115.35 करोड़ से बदलेगी अशोकनगर की तस्वीर

AshoknagarDevelopment : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं

MP educationist news : शिक्षक समुदाय के मार्गदर्शक सुरेंद्रनाथ दुबे का निधन

MP educationist news : मध्यप्रदेश के वरिष्ठ शिक्षाविद् Surendranath Dubey का रविवार,

Opium Cultivation Controversy: अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

Opium Cultivation Controversy: कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रायपुर।

Drug Seizure Raipur: नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही, 6.4 किलो गांजा जब्त

Drug Seizure Raipur: शातिर तस्कर की पत्नी को रंगे हाथों गिरफ्तार रायपुर।