,

Fire Incident Raipur: रायपुर के फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Raipur Fire Incident

Fire Incident Raipur: रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह टिंबर मार्केट में आधी रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पायनियर मार्केटिंग कैलाश टिंबर गोदाम में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखे प्लाईवुड और अन्य लकड़ी के सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Fire Incident Raipur: पायनियर मार्केटिंग कैलाश टिंबर गोदाम में आधी रात लगी आग, 6 दमकल ने पाया काबू

इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

Fire Incident Raipur: प्लाईवुड सहित भारी नुकसान, आग के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना के दौरान पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

READ ALSO: Peddi: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज टली, मेकर्स बोले- बेहतर अनुभव के लिए लिया फैसला

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…