By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > खेल > FIFA World Cup 2026 Awards : रोड्री बने टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर, जानिए गोल्डन बूट से फेयर प्ले तक सभी अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट
खेल

FIFA World Cup 2026 Awards : रोड्री बने टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर, जानिए गोल्डन बूट से फेयर प्ले तक सभी अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट

Abhishek Singh
Last updated: July 20, 2026 10:16 am
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

FIFA World Cup 2026 Awards : स्पेन की जीत के साथ रोड्री ने जीता गोल्डन बॉल

FIFA World Cup 2026 Awards : फीफा वर्ल्ड कप 2026 का समापन स्पेन की ऐतिहासिक जीत के साथ हुआ। न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। खिताब जीतने के साथ स्पेन के कप्तान और स्टार मिडफील्डर रोड्री को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (गोल्डन बॉल) चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन और मिडफील्ड पर नियंत्रण ने स्पेन की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

Contents
FIFA World Cup 2026 Awards : स्पेन की जीत के साथ रोड्री ने जीता गोल्डन बॉलFIFA World Cup 2026 Awards : किलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहासFIFA World Cup 2026 Awards : उनाई सिमोन बने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरFIFA World Cup 2026 Awards : पाउ कुबारसी बने बेस्ट यंग प्लेयरFIFA World Cup 2026 Awards : नीदरलैंड्स को मिला फेयर प्ले अवॉर्डFIFA World Cup 2026 Awards : मेसी का सपना रह गया अधूराFIFA World Cup 2026 Awards : रोड्री ने क्यों जीता बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड?read more : FIFA World Cup 2026 Final : स्पेन बना विश्व चैंपियन, 16 साल बाद जीता खिताब, अर्जेंटीना का सपना टूटा

FIFA World Cup 2026 Awards : किलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक 10 गोल कर गोल्डन बूट अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने लगातार दो फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया।

FIFA World Cup 2026 Awards : उनाई सिमोन बने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर

स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन को टूर्नामेंट का गोल्डन ग्लव अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गोलकीपिंग का प्रदर्शन किया और स्पेन की मजबूत रक्षा पंक्ति का नेतृत्व किया। स्पेन ने आठ मुकाबलों में केवल एक गोल खाया, जो टीम की रक्षात्मक मजबूती को दर्शाता है।

FIFA World Cup 2026 Awards : पाउ कुबारसी बने बेस्ट यंग प्लेयर

स्पेन के युवा सेंटर बैक पाउ कुबारसी को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट यंग प्लेयर चुना गया। उन्होंने अपने बेहतरीन डिफेंस और परिपक्व खेल से सभी को प्रभावित किया। इस अवॉर्ड की दौड़ में उन्होंने अपने ही टीम के युवा स्टार लामिन यमाल को पीछे छोड़ दिया।

FIFA World Cup 2026 Awards : नीदरलैंड्स को मिला फेयर प्ले अवॉर्ड

पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और खेल भावना से भरपूर प्रदर्शन करने के लिए नीदरलैंड्स की टीम को फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

  • अवॉर्ड विजेता
  • गोल्डन बॉल (Best Player) रोड्री (स्पेन)
  • गोल्डन बूट (Top Scorer) किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) – 10 गोल
  • गोल्डन ग्लव (Best Goalkeeper) उनाई सिमोन (स्पेन)
  • बेस्ट यंग प्लेयर पाउ कुबारसी (स्पेन)
  • फेयर प्ले अवॉर्ड नीदरलैंड्स

FIFA World Cup 2026 Awards : मेसी का सपना रह गया अधूरा

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी से फाइनल में बड़ी उम्मीदें थीं। यदि वह दो गोल करने में सफल रहते तो गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल हो सकते थे, लेकिन स्पेन के मजबूत डिफेंस के सामने वह कोई गोल नहीं कर सके। इसके साथ ही उनका तीसरी बार गोल्डन बॉल जीतने का सपना भी अधूरा रह गया।

FIFA World Cup 2026 Awards : रोड्री ने क्यों जीता बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड?

रोड्री ने भले ही टूर्नामेंट में गोल नहीं किए, लेकिन मिडफील्ड में उनकी बेहतरीन पासिंग, खेल की गति नियंत्रित करने की क्षमता और रक्षात्मक योगदान ने स्पेन को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने टीम को संतुलन प्रदान किया और कई मौकों पर निर्णायक प्रदर्शन किया। इसी वजह से उन्हें फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

read more : FIFA World Cup 2026 Final : स्पेन बना विश्व चैंपियन, 16 साल बाद जीता खिताब, अर्जेंटीना का सपना टूटा

TAGGED:chattisgarhFIFA World Cup 2026 AwardsHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUputtar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Monsoon Session 2026: हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, NEET और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विपक्ष का प्रदर्शन
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Parliament Monsoon Session : मॉनसून सत्र का आगाज, सदन में तमाम दिग्गज एक साथ, हंगामे से शुरुआत

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
CJP के 'चलो संसद' मार्च में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, केरल भवन के पास धरने के दौरान हंगामा
दिल्लीदेश- विदेश

Shabana Azmi Health : CJP के ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल हुईं शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, केरल भवन के पास धरने के दौरान मचा हंगामा

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर? RDA ने 38 इमारतों को बताया अवैध, 15 दिन का अल्टीमेटम
Pin Postअग्निपथउत्तर प्रदेश

UP Bulldozer Action : टूटेगा आजम का ‘जौहर’, चलेगा ‘बाबा’ का बुलडोजर, 15 दिन का नोटिस, फिर एक्शन

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
केंद्र की नीतियों के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश नंबर-1, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सुशासन का नया मॉडल बना MP
Pin Postअग्निपथ

MP Governance Model : MP में केंद्र की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, जनविश्वास-सुशासन का नया मॉडल

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?