,

फतेहपुर: जर्जर HT लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

Fatehpur: Woman dies tragically after being hit by a dilapidated HT line

REPORT- SHIVAM AWASTHI

परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। धान कूटने के लिए खेत की ओर जा रही एक महिला अचानक गिरी हाई-टेंशन (HT) लाइन के तार की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम का माहौल है।

जर्जर तार बना मौत का कारण, विभाग पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बीते कई महीनों से विद्युत लाइन जर्जर हालत में लटकी हुई थी। इसके संबंध में कई बार विद्युत विभाग को शिकायत भी की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का आरोप है कि विभाग की इसी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।

अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े परिजन

महिला की मौत के बाद परिजन गुस्से में हैं और उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि बिना अधिकारियों के पहुंचने व कार्रवाई के आश्वासन के बिना वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

ग्रामीणों में आक्रोश, विभाग पर उठे सवाल

घटना के बाद से गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं कि शिकायतों के बावजूद जर्जर तार क्यों नहीं बदले गए? आखिर कब तक लापरवाही से जानें जाती रहेंगी?

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचने की तैयारी में बताए जा रहे हैं।

शिवपुर गांव की यह घटना एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही और खराब रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…