अपनी 5 मांगों को लेकर किसानों का समूह विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली कूच कर गया है। इस विशाल समूह में हजारों किसान शामिल है। इसके लिए पुलिस ने 3 लेयर की सुरक्षा लगाई है। लेकिन किसानों का समूह नोयडा के दलित प्ररेणा स्थल से बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए है। इस दौरान किसानों की और पुलिस की नोकझोक भी हुई वहीं कुछ किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। बता दें कि किसानों का यह समूह दिल्ली संसद भवन में जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगा।
भारी संख्या में पुलिस बल दिल्ली एंट्री पॉइंट्स पर तैनात
उत्तर प्रदेश के नोएडा से किसानों का दिल्ली कूच कार्यक्रम शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में जुटे किसानों की पुलिस के साथ भिड़ंत हो गई। इस दौरान पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की। किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर लगाई गई पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी आगे की तरफ बढ़े। भारी संख्या में पुलिस बल को दिल्ली एंट्री पॉइंट्स पर तैनात किया गया है।
नोयडा में लगा जाम
किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते नोयडा में काफी लंबा जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि जाम 5-6 किलोमीट लंबा लग गया है। जिसकी वजह से सुबह नोयडा से दिल्ली आॅफिस जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला बॉर्डर तक जाम जैसी स्थिति दिख रही है।





