Faridabad Murder : होटल के बाहर वारदात से सनसनी
Faridabad Murder : फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित नेशनल हाईवे पर एक निजी होटल के बाहर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Faridabad Murder : दोस्त से मिलने पहुंचा था युवक
मृतक की पहचान सचिन महरा (25) के रूप में हुई है, जो पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्य विहार का निवासी था। जानकारी के अनुसार, वीरवार देर रात करीब 11 बजे सचिन अपने एक दोस्त से मिलने होटल पहुंचा था, जहां उसका दोस्त काम करता था।
Faridabad Murder : तीन युवकों ने किया हमला
बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीन युवक उसका पीछा करते हुए होटल के बाहर पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते एक हमलावर ने चाकू निकालकर सचिन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Faridabad Murder : अस्पताल में तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सचिन को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवाया गया है।
Faridabad Murder : पुरानी रंजिश का शक, जांच जारी
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।
Faridabad Murder : एसीपी क्राइम का बयान
मामले पर जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सराय थाना क्षेत्र में रेड लायन नामक ओयो होटल के बाहर एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को काबू कर लिया। फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
read more : Delhi : अस्पतालों और मंदिरों में महिलाओं को ठगने वाली ‘लेडी नटवरलाल’ पारो गिरफ्तार, 3 साल से थी फरार

