Fake Job : नौकरी का झांसा देकर युवती को झारखंड ले जाया गया
Fake Job : पाखंजूर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को झारखंड ले जाकर बंधक बना लिया गया। जानकारी के मुताबिक दुर्ग कोंडल की रहने वाली युवती से पहले 10 हजार रुपये की वसूली की गई, इसके बाद उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। आरोप है कि युवती को डराने और दबाव बनाने के लिए उसका वीडियो भी बनाया गया।

Fake Job : बताया जा रहा है कि फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोह ने युवती को सरकारी नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब झारखंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित छुड़ाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में चिंता का माहौल है।
Fake Job : गढ़वा में अब भी कई युवक-युवतियों के फंसे होने की आशंका
Fake Job : पीड़िता के मुताबिक झारखंड के गढ़वा इलाके में अब भी 30 से ज्यादा युवक-युवतियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहा है। मामले को लेकर पीड़िता और उसके परिजनों ने सांसद से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।
Fake Job : सांसद से फर्जी नौकरी गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अन्य फंसे हुए युवाओं को सुरक्षित बाहर निकालने की मांग की गई है। फिलहाल मामले को लेकर जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
read more : Fire Safety Training : मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन विभाग ने दिया आग से बचाव का प्रशिक्षण

