Explained: क्या था ‘ऑपरेशन मिजो’, IAF को भारतीय क्षेत्र में ही क्यों करनी पड़ी थी बमबारी? जानें 1966 की वह कहानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए 1966 में मिजोरम में हुए एयर स्ट्राइक का उल्लेख किया था, जिसके बाद से यह चर्चा का विषय बन गया है. ऐसी कौन सी परिस्थितियां थीं जिनके तहत भारतीय वायु सेना (IAF) के विमानों का इस्तेमाल उग्रवाद विरोधी भूमिका में किया गया था? 1966 की शुरुआत में मिजोरम में सैन्य स्थिति क्या थी? आइए जानते हैं…

मिजोरम में 1966 में क्या हो र​हा था?
द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 1966 के पहले दो महीनों में, मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के नेतृत्व में एक अलगाववादी आंदोलन उस क्षेत्र में जोर पकड़ रहा था जिसे अब मिजोरम और फिर मिजो हिल्स के रूप में जाना जाता है. केंद्र ने पहले से मौजूद असम राइफल्स की एक बटालियन और कुछ बीएसएफ कंपनियों के अलावा, हिल्स में असम राइफल्स की एक और बटालियन तैनात करने का फैसला किया था. इससे नाराज होकर, एमएनएफ नेतृत्व ने क्षेत्र के सबसे बड़े शहर आइजोल और फिर पूरे मिजो हिल्स पर नियंत्रण करने के लिए ‘ऑपरेशन जेरिको’ शुरू करने का फैसला किया. उन्होंने फरवरी के अंत में कुछ ही दिनों में आइजोल पर कब्जा कर लिया.

केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया क्या थी?
विद्रोहियों के कब्जे वाले स्थानों को खाली कराने के लिए जमीन पर सेना के अभियान का नेतृत्व ब्रिगेडियर (बाद में मेजर जनरल) रुस्तम जाल काबराजी ने किया, जो अगरतला में स्थित 61 माउंटेन ब्रिगेड की कमान संभाल रहे थे. मेजर जनरल काबराजी, माउंटेन ब्रिगेड की कमान संभालने वाले सिग्नल कोर के पहले अधिकारी थे. उनकी ब्रिगेड को उस समय मिजो हिल्स में ले जाया गया था जब विद्रोही आइजोल में प्रवेश कर चुके थे. मिजो विद्रोहियों ने असम राइफल्स के मुख्यालय को घेर लिया था, जहां उपायुक्त ने शरण ली थी, और सभी कैदियों को स्थानीय जेल से रिहा कर दिया था.

सरकारी खजाने से बड़े पैमाने पर नकदी और आर्मरी से हथियार लूटे गए. ‘स्वतंत्रता’ की घोषणाएं की गईं और असम राइफल्स के आत्मसमर्पण की मांग उठाई गई. जवाब में, असम राइफल्स बटालियन को हेलीकॉप्टरों से रिइंफोर्समेंट भेजने का प्रयास किया गया, लेकिन मिजो विद्रोहियों द्वारा उन पर गोलीबारी की गई. ब्रिगेडियर काबराजी ने विद्रोहियों के कड़े प्रतिरोध के बावजूद जमीन पर ऑपरेशन का नेतृत्व किया, जिससे आइजोल तक पहुंचने में कई दिन लग गए. अन्य बटालियनें भी दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़ीं.

Maharashtra NMMS Result 2025: सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10बड़ी खबरें.. CG: 1. 100 साल पुरानी होली

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Horoscope: 03-03-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा राशि के अनुसार आज का दिन Horoscope: मेष

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक