Entertainment News : इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की नजदीकियों ने बढ़ाई चर्चा
Entertainment News : बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों को हाल ही में एक साथ मूवी नाइट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ सारा अली खान भी नजर आईं।
हालांकि, इब्राहिम और पलक हमेशा एक-दूसरे को “जस्ट गुड फ्रेंड्स” बताते आए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

Entertainment News : सारा अली खान की मौजूदगी ने बढ़ाई अटकलें
Entertainment News : मूवी थिएटर के बाहर और बाद में कार में बैठने के दौरान का एक खास पल फैंस का ध्यान खींच रहा है। इब्राहिम अली खान ने जहां पलक के लिए कार का दरवाजा खोला, वहीं सारा अली खान आगे की सीट पर बैठ गईं और पलक इब्राहिम के साथ पीछे बैठीं।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि सारा ने कहीं न कहीं इस रिश्ते को अपनी मौन स्वीकृति दे दी है। हालांकि, अब तक दोनों सितारों की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
read more : Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

