Electric Shock Death : खेत में करंट लगने से दर्दनाक हादसा
Electric Shock Death : राजपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के पीछे खेत में कृषि कार्य कर रहा था।

Electric Shock Death : शादी से पहले घर में पसरा मातम
मृतक की पहचान बीरम पुत्र भोलाराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की शादी महज तीन दिन बाद होने वाली थी। घर में जहां खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहां इस हादसे के बाद मातम पसर गया।
Electric Shock Death : पानी पिलाते समय आया करंट
जानकारी के अनुसार, बीरम खेत में फसल को पानी पिला रहे थे, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन करंट का झटका इतना तेज था कि वे गंभीर रूप से झुलस गए।
Electric Shock Death : अस्पताल में किया मृत घोषित
मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत मनोहर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Electric Shock Death : पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया।
read more : Faridabad Murder : होटल के बाहर युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का मामला

