DRDO Apprentice Recruitment : DRDO DESIDOC में अप्रेंटिसशिप के लिए निकली भर्ती
DRDO Apprentice Recruitment : देश की रक्षा और तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के डिफेंस साइंटिफिक इन्फॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर नई दिल्ली ने विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी, साथ ही मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। इस भर्ती के तहत लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, कंप्यूटर साइंस और फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी से जुड़े पदों पर कुल 20 रिक्तियां भरी जाएंगी।

DRDO Apprentice Recruitment : कौन कर सकता है आवेदन?
लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस पद के लिए अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन के साथ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में एक वर्षीय डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर साइंस पद के लिए कंप्यूटर साइंस में बीई/बीटेक या तीन वर्षीय डिप्लोमा जरूरी है। वहीं फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी पद के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदन केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए मान्य होंगे जिन्होंने वर्ष 2024 या 2025 में अपनी डिग्री या डिप्लोमा पूरा किया हो। 2024 से पहले पासआउट उम्मीदवार और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
DRDO Apprentice Recruitment : इतना मिलेगा स्टाइपेंड, ऐसे होगा चयन
चयनित बीई/ग्रेजुएट उम्मीदवारों को प्रति माह ₹12,300 और डिप्लोमा/आईटीआई धारकों को ₹10,900 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। उम्मीदवारों का शॉर्टलिस्टिंग डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा।
DRDO Apprentice Recruitment : ऑफलाइन करना होगा आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को पहले NATS पोर्टल पर पंजीकरण कर NATS रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करना होगा। इसके बाद DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी। आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित पते पर डाक या स्वयं जमा करना होगा।
DRDO Apprentice Recruitment : महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संस्था : DRDO DESIDOC
कुल पद : 20
आवेदन की अंतिम तिथि : 1 जुलाई 2026
स्टाइपेंड : ₹10,900 से ₹12,300 प्रतिमाह
आधिकारिक वेबसाइट : drdo.gov.in
स्थान : नई दिल्ली
यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे प्रतिष्ठित सरकारी अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं।

