Dhurandhar: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, 19 दिनों में 900 करोड़ पार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhurandhar

Edit By: Priyanshi Soni

Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने रिलीज के महज 19 दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता से मेकर्स और कलाकारों में उत्साह का माहौल है। खुद आदित्य धर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।

Dhurandhar: सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्टोरी साझा की हैं, जिनमें दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों द्वारा धुरंधर की जमकर तारीफ की जा रही है। इन पोस्ट्स के जरिए आदित्य ने फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का आभार भी जताया।

आलोचकों पर साधा निशाना

आदित्य धर ने बिना किसी का नाम लिए उन लोगों पर भी तंज कसा, जिन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा करार दिया था। एक पोस्ट को रीशेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि भारतीय सिनेमा में एक बार फिर इतिहास रचा जा रहा है, वो भी उन लोगों द्वारा जिनके दिल में देश के लिए जुनून और समर्पण है।

Aditya Dhar’s Insta Story

‘कॉर्पोरेट बुकिंग’ के आरोपों पर जवाब

आदित्य ने यह भी कहा कि धुरंधर की सफलता पूरी तरह ऑर्गेनिक है। रिलीज के शुरुआती दिनों में कॉर्पोरेट बुकिंग को लेकर सवाल उठाने वाले लोग अब खामोश हो गए हैं। उनके मुताबिक फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया दर्शकों की सच्ची पसंद का नतीजा है।

यूट्यूबर की आलोचना पर प्रतिक्रिया

एक वायरल पोस्ट का जिक्र करते हुए आदित्य धर ने लिखा कि हाल ही में एक वीडियो मेकर ने फिल्म की आलोचना करने की कोशिश की, लेकिन वह खुद ही आलोचनाओं के सैलाब में बह गया। उन्होंने कहा कि धुरंधर इस वक्त एक लहर बन चुकी है, जो आने वाली दूसरी फिल्मों पर भी भारी पड़ रही है।

ध्रुव राठी का वीडियो बना था चर्चा का विषय

गौरतलब है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी ने धुरंधर को लेकर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म को काल्पनिक बताया जा रहा है, जबकि इसमें वास्तविक घटनाओं से जुड़े फोटो और वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म के जरिए भारत पर पाकिस्तान द्वारा लगाए जाने वाले कुछ आरोपों को सही ठहराने की कोशिश की गई है।

फिलहाल, विवादों के बावजूद धुरंधर की कमाई और दर्शकों का रिस्पॉन्स यह साफ दिखा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में