महाकुंभ को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा – मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhirendra Krishna Shastri

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महाकुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश को बंद करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि, ‘जिन्हें सनातन संस्कृति के बारे में पता हो पूजा पाठ पाठ और सामग्री कि शुद्धता के बारे में पता हो उन्हें ही यह कार्य दिया जाना चाहिए।’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री यह बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम भी दिखाई दे रहे हैं।

महाकुंभ पर बात करते हुए पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, जिन्हें सनातन संस्कृति, हिन्दू देवी – देवताओं और पूजा – पाठ का ज्ञान हो ऐसे लोगों को कार्य देना चाहिए। जिन्हें इस बारे में ज्ञान नहीं है निश्चित रूप से वे नाश ही करेंगे। कहीं थूक कांड, कहीं पेशाब कांड तो कहीं फलों पर गन्दगी लगाते हुए…ऐसा हो सकता है कि, यह षड्यंत्र का हिस्सा हो हम यह नहीं कह रहे की ऐसा वे (गैर हिन्दू) ही कर रहे हैं…।

इसके आगे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है…गैर हिन्दुओं का महाकुम्भ में प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए। वहां त्रिवेणी है, संगम है, महाकुम्भ है…न तुम्हें संतों से कोई लेना देना न कोई कथा सुननी तो तुम्हारा वहां क्या काम। जब राम से कोई काम नहीं है तो राम के काम से क्या काम हो सकता है।

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कवर्धा में मंदिर से जुड़े एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। यहां छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक